Connect with us

उधमसिंह नगर

जसपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जसपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
रामनगर वन गांव निवासी 23 वर्षीय अनिकेत और उसका 24 वर्षीय मित्र रितिक कुमार महुआ खेड़ागंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बुधवार की देर शाम को ड्यूटी करने अपनी बाइक से महुआ खेड़ा गंज में स्थित बेकर्स सर्कल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलिया वाला चौराहे के पास स्थित देवभूमि ढाबा के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। दुर्घटना में अनिकेत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका मित्र रितिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल ऋतिक कुमार को उसके परिजनों ने काशीपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement