Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बारातियों से भरी कार, दो की मौत, सात घायल

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात हल्द्वानी के रामपुर रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अल्मोड़ा निवासी 24 वर्षीय गंगा गैड़ा और ऊधम सिंह नगर जिले के गूलरभोज निवासी हिमांशु गड़िया के रूप में हुई है।

पहला हादसा रामपुर रोड स्थित जायसवाल ढाबे के पास हुआ। गंगा गैड़ा दिल्ली में अपने मामा के साथ रहती थी और कुछ दिन पहले अपनी बीमार नानी को अल्मोड़ा छोड़ने आई थी। मंगलवार रात वह वापस दिल्ली लौटने के लिए रोडवेज बस में सवार थी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर बस के रुकने के बाद गंगा बस से उतरकर कोल्ड ड्रिंक लेने पास की दुकान की ओर जा रही थी, तभी रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गंगा की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा उसी रात कुछ दूरी पर हुआ, जब गूलरभोज निवासी हिमांशु गड़िया एक शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी आया था। पंचायत घर के पास स्थित मैरेज हॉल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। दोनों हादसों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›