Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: युवती ने रामभक्तों पर दिया विवादित बयान, क्या बोली सुनें…

रामभक्तों ने युवती का वीडियो वायरल होने पर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी
(कमल जगाती)
नैनीताल। नैनीताल में फ्लैट्स मैदान से एक युवती ने रामभक्तों पर विवादित वीडियो जारी किया है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है।
नैनीताल में आज मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर कुछ हिंदूवादी विचारधारा के युवकों ने एक शिकायती तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि 15 फरवरी को स्मृति नेगी नाम से ट्विटर में पोस्ट कर हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अपशब्द कहे गए। स्मृति नेगी ने फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर बनाए गए इस वीडियो में कहा है कि भगवान राम ने अपनी माता के आदेशों का पालन करते हुए तख्त भाई को सौंप दिया। इसके बाद उसने बोला कि जय श्री राम के नारे लगाने वाले नाटक करते हैं। युवती ने भगवा आतंकवादी बोल दिया। उसके इस वीडियो को देखकर आम लोग बहुत आहत हैं। इसका वीरोध कर रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के विवेक वर्मा ने अपने साथियों के साथ मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये युवती धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करना चाहती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›