Report by : CWN Desk
Published at :
भारत विकास परिषद के होली मिलन मेले में आयोजित भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

काशीपुर। भारत विकास परिषद्, काशीपुर के तत्वाधान मे होली मिलन मेले का आयोजन श्री रामलीला मैदान मे किया गया।मेले मे विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं के होली मिलन स्टाल लगाए गये। बच्चो के लिये तरह तरह के झूलों की व्यवस्था भी थी।मेले का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन और गजल गायक हल्द्वानी से पधारे प्रभाकर जोशी व उनकी टीम रहे। उनके द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति ने मेले मे उपस्थित सभी श्रोतागण झूमने को विवश हो गये।इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट,काशीपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा और नगर मे गौ सेवा मे सदैव तत्पर रहने के लिये अमित राठौर को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे होम्योपैथिक डॉ विजय लक्ष्मी अग्रवाल और तारावती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमति शैफाली पाण्डेय को शाल उड़ा कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा , नगर की प्रथम महिला मेयर उषा चौधरी , आरएसएस जिला प्रचारक सौरभ जोशी , समाजसेवी आशीष गुप्ता ,परिषद् के क्षेत्रिय सचिव अजय अग्रवाल व परिषद के सदस्यों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारम्भ किया।
होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी ,भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, प्रजापति समाज, क्षेत्रीय महासभा, ब्राह्मण महासभा, वैश्य समाज सहित अनेकों संगठनों ने कैंप लगाकर लोगों को होली की बधाई दी।होली मिलन कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, दीपक बाली, डाॅ. दीपिका गुड़िया, मुक्ता सिंह, संदीप सहगल एड., सुनील टंडन, कैलाश प्रजापति, अलका पाल, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एड., गीता चौहान, अशोक सक्सेना, प्रभात साहनी, मनोज जग्गा संजय चतुर्वेदी मनोज अग्रवाल राजेश शर्मा प्रीत बम गौरव चौधरी उमेश जोशी एडवोकेट जतिन नरूला, राधेश्याम प्रजापति, अमन बाली, मुकेश चावला, इंदुमान, विकल्प गुड़िया, नगर मंडल काशीपुर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा डॉक्टर यूनुस चौधरी सूर्य प्रताप सिंह चौहान अरुण चौहान जितेंद्र सरस्वती गुरविंदर सिंह चण्डोक सहित भारी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›