Report by : Paras Bisht
Published at :
थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के 12 अपराधी गुंडा एक्ट में निरुद्ध

हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 12 अपराधियों को चिन्हित कर गुंडा अधिनियम की कार्यवाही की है। अवैध मादक पदार्थों, मादक द्रव्यों की बिक्री, चोरी व अवैध जुआ, सट्टा आदि की घटनाओं को कारित कर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने बनभूलपुरा में 12 लोगों के विरुद्ध धारा-3/4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की। जिसमें शहनवाज अंसारी उर्फ आनू पुत्र शमीम अंसारी, मौ. दानिश उर्फ मोटा पुत्र मौ. नासिर निवासी मलिक का बगीचा, आसिम पुत्र मौ. आरिफ उर्फ आबिद, वसीम उर्फ चिंगाडू पुत्र इस्लाम निवासी गफूर बस्ती, शादाब उर्फ शाहदाब अहमद उर्फ मुल्ला पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मौहम्मदी चौक, मोहसिन उर्फ डायलॉग पुत्र मौ. नासिर निवासी 13 बीघा पप्पू का बगीचा, सलमान अली उर्फ पंगू पुत्र नवाब अली निवासी नई बस्ती, अजीम उर्फ ठेकेदार पुत्र लईक अहमद निवासी इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद, शकील अहमद उर्फ राहुल पुत्र जमील अहमद निवासी लाइन नंबर 17, गुलफाम अंसारी पुत्र शमशुद्दीन अंसारी निवासी इन्द्रानगर, शिवान पुत्र अबरार निवासी इन्द्रानगर बरसाती व शाकिर खां उर्फ पम्मी पुत्र साबिर खान निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक बनभूलपुरा शामिल हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›