Connect with us

हल्द्वानी

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नॉमिनी को सौपा दो लाख का चैक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड ग्रामीण बैक कराया था बीमा, हार्ट अटैक से हुई लाभार्थी की मृत्यु

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा तीनपानी के शाखा प्रबंधक विमल सिंह द्वारा मृतक के नॉमिनी श्रीमती आशा देव को बीमा दावा राशि रुपए दो लाख का चैक प्रदान किया गया।
बैक प्रबंधक विमल सिंह ने बताया खाताधारक अनूप सिंह देव द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत नामांकन कराया गया था। खाताधारक की माह अगस्त 2022 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।नामिनी उनकी पत्नी श्रीमती आशा देव को चैक सौपा तो उनके द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक तथा शाखा के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विमल सिंह, रणधीर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 6 लोग हुए गिरफ्तार,12 मोटरसाइकिल बरामद

Select Language

Advertisement