Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

आरआईडीएफ के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद में वित्तीय वर्ष में 63 करोड़ रुपए की 23 नई योजनाएं स्वीकृत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीएम ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण आधारभूत अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक ली
अल्मोड़ा।
नाबार्ड द्वारा ग्रामीण आधारभूत अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।
बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत ने नाबार्ड के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत अवसंरचना के तहत जनपद में संचालित एवं वर्ष 2022-23 में जनपद अल्मोड़ा में स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरआईडीएफ के अंतर्गत जनपद में वर्ष 2022-23 में 63 करोड़ रुपए की 23 नई योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। यह योजनाएं उद्यान, लघु सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, ग्रामीण सड़कें, नालियों, शिक्षा जैसे क्षेत्र में विकास करने के लिए स्वीकृत की गई हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी योजनाएं की एक एक कर समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में संचालित एवं नई स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं गतिमान हैं, उनमें तेजी लाते हुए समयंतर्गत कार्य पूर्ण किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि कार्यों में ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तथा टाइमलाइन के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास योजनाओं में विशेष रुचि लेकर कार्य करें।
बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदयशंकर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा

Select Language

Advertisement