Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
24 वे दिन गुरिल्लों की जन जागरण यात्रा पहुँची पुरोला

पुरोला (उत्तरकाशी)। 23 जून को अल्मोड़ा से चली गुरिल्लों की जन जागरण रथयात्रा आज यहां पहुंची प्रातः यहां कुमदेश्वर महादेव में पूजा अर्चना के बाद आई एस बी टी होटल में हुई सभा में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कमजोर होती संगठन शक्ति के कारण हम गुरिल्लों के जारी शासनादेश लागू नहीं करा पा रहे हैं तथा केन्द्र सरकार पर एस एस बी की सिफारिशों को लागू करने के लिए प्रभावी दबाव नहीं बना पा रहे हैं ।हमारी कमजोरी का लाभ उठाते हुए हमारे ही साथी कभी कोर्ट तथा कभी किसी बहाने से गरीब गुरिल्लों से ब्यक्तिगत संपर्क साधकर धन वसूली का धंधा चला रहे हैं इस जनजागरण रथयात्रा यात्रा के माध्यम से गुरिल्लों को जागरूक और संगठित कर रहे हैं सरकार को गुरिल्लों की महत्ता बता रहे हैं आज भी गुरिल्ले सुरक्षा शान्ति ब्यवश्था में क्या भूमिका अदा कर सकते हैं यह हम भिन्न-भिन्न स्थानों से भेजे ज्ञापनों से भी सरकार को अपनी मांग भेज रहे हैं , जिलाध्यक्ष जयेन्द रावत ने संघे शक्ति सर्वदा का नारा देते हुए सभी गुरिल्लों से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया,ब्लाक अध्यक्ष इलम सिंह पंवार ने गुरिल्ला जनजागरण रथयात्रा के साथ आये सभी गुरिल्लों का स्वागत किया तथा 20जुलाई को उत्तरकाशी में जिलास्तरीय रैली में सभी गुरिल्लों से भाग लेने की अपील की सभा में जगबीर लाल ने भी अपने विचार रखे सभा का संचालन केशव प्रसाद ने किया।आज सभा जगदीश प्रसाद, जगदेव,भरत सिंह बिमला देबी ज्ञान माला,शषि सहित काफी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›