Report by : कालू वर्मा
Published at :
धूमधाम से होगा, द्वितीय कांवड़ यात्रा आयोजन : मनकामेश्वर गिरी

हरिद्वार। श्री श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में द्वितीय कांवड़ यात्रा के आयोजन की जोरदार तैयारियां की जा रही है। शिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त हर की पैड़ी से गंगाजल जल भरकर पदयात्रा करते हुए भगवान जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के समीप विराजमान भगवान नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
गौरतलब है कि सावन माह की शिवरात्रि के पावन अवसर पर जगजीतपुर -जमालपुर रोड पर फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित श्री श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर ( राज विहार कालोनी, फेज-1, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार)  के प्रबंधक स्वामी आलोक गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में द्वितीय कांवड़यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा संयोजक बाबा मनकामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि द्वितीय कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 15 जुलाई 2023 , दिन- शनिवार समय – प्रातः 10 बजे मंदिर परिसर से होगा। सभी शिवभक्त अपने वाहनों से हरकी पैड़ी पहुंचेंगे और  हरकी पैड़ी से गंगाजल जल भरने के उपरांत पैदल ही गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भूमानंद चौक, शंकराचार्य चौक , ऋषिकुल‌ चौक, प्रेमनगर आश्रम चौक, भैरव मंदिर कृष्णानगर, पीठ की पुलिया होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त होगी। यात्रा  में भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›