Report by : Paras Bisht
Published at : Updated at :
लालकुआं समेत उत्तराखंड के 3 रेलवे स्टेशनों की जल्द बदलेगी सूरत

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर 83.6 करोड़ रुपये से होने वाले पुनर्विकास कार्य
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं रेलवे स्टेशनों की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर 83.6 करोड़ रुपये से होने वाले पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
पीएम मोदी ने देशभर में 508 स्टेशनों पर होने वाले पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें शामिल उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन पर 30.7 करोड़, रुड़की स्टेशन पर 29.1 करोड़ और लालकुआं स्टेशन पर 23.8 करोड़ से काम होंगे। हर्रावाला स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए जहां लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे। इसके साथ ही वाटर कूलर, साइनेज, कूड़ेदान, प्लेटफार्म शेल्टर, यात्रियों की बैठने की व्यवस्था, एग्जीक्यूटिव लाउंज, एयर कंडीशंड वेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। स्टेशन की बिल्डिंग भी नये स्वरूप में नजर जाएगी। इसी तरह रुड़की और लालकुआं रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›