Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर में 4 माह की गर्भवती ने शिशु को दिया जन्म

देश में सबसे कम गर्भावधि में शिशु को जन्म देने का बना रिकार्ड के दावा

शिशु गहन चिकित्सा निगरानी में, शिशु को जिंदा रखना डॉक्टरों के लिए चुनौती
काशीपुर। काशीपुर में एक गर्भवती महिला ने 21 सप्ताह 5 दिन (करीब 4 माह) में नवजात शिशु को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।महिला ने अब तक देश में सबसे कम अवधि में बच्चे को जन्म देने का रिकार्ड बनाया है। जबकि सामान्य अवस्था में शिशु का जन्म 9 माह गर्भ में रहने के बाद होता है। नवजात बच्चे को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में गहन चिकित्सा में रखा गया है।
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के स्वार की महिला को काशीपुर के सहोता स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला की डिलीवरी पेन था। जब डॉक्टरों ने उसकी रिपोर्ट और अल्ट्रासाउंड देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला 4 माह की गर्भवती थी, जबकि गर्भ में शिशु सामान्य शिशु की तरह था। महिला की अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।
डॉक्टरों का दावा है कि महिला ने सबसे कम अवधि में शिशु को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि बच्चे को जीवित बचाए रखना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक सबसे कम अवधि में पैदा हुआ शिशु अर्जुन है। अर्जुन गर्भ 24 सप्ताह मां के गर्भ में रहने के बाद हैदराबाद में पैदा हुआ था।
काशीपुर में पैदा हुए शिशु का वजन 400 ग्राम और लंबाई 27 सेंटीमीटर है। शिशु को सांस की समस्या भी अब तक 8 बार आ चुकी है। फिलहाल इस बच्चे को बचाने के लिए 90 से 95 दिन तक उच्च स्तर के एनआईसीयू में रखना होगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता के अनुसार कम समय अवधि में जन्मे शिशुओं का जीवित बच पाने की संभावना भारत में 10 प्रतिशत से भी कम और लंदन, न्यूयॉर्क, मेलबर्न आदि जगहों पर 6 से 7 प्रतिशत ही रहती है। उन्होंने बताया कि इस नवजात शिशु की किडनी, फेफड़े, दिल आदि सभी अंग अपरिपक्व हैं। उसे क्लैपजियाला नामक विषाणु के संक्रमण का भी खतरा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›