Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी चमधार के पास ब्रेक फेल होने से पलटी श्रद्धालों की बस, 5 यात्री घायल

बस में सवार थे 32 यात्री, एसडीआरएफ ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला
पौड़ी।
गुरुवार को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित होने के कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है। जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।
उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित प्रतिवादन करते हुए उक्त बस में सवार 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया तथा सामान्य घायल हुए 04-05 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›