Report by : CWN Desk
Published at :
7 लाख 65 हजार की रकम फ्रिज, ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे 9 मोबाईल फोन भी बरामद
देहरादून। दून पुलिस की आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर के मुताबिक सनराइज़र हैदराबाद और पंजाब किंग्स पर खेले जा रहे मैच पर लगाया जा रहा था सट्टा। ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 6 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने किया अरेस्ट।
आरोपियों के अलग अलग बैंक खातों में जमा 7 लाख 65 हजार की रकम करवाई फ्रिज।
ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे 9 मोबाईल फोन भी बरामद। गो एक्सचेंज की साइट की मदद से खिलवाते थे ऑनलाइन सट्टा। इसके साथ ही मौके पर सटोरियों से 25900 रुपए नकद बरामद। सभी सटोरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मुकदमा। ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले इरशाद खान,सलीम,आसिफ,शोएब,वसीम और योगेश वर्मा अरेस्ट।