Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश और हरिद्वार में 9 लोग डूबे, 3 लापता, एक शव मिला, 6 को बचाया

वीकेंड पर भीड़ बढ़ने से गंगा स्नान और राफ्टिंग के दौरान लापरवाही से होने लगी घटनाएं

ऋषिकेश/हरिद्वार। वीकेंड पर हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा घाटों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। इससे गंगा में स्नान के दौरान डूबने की घटना होने लगी हैं। 9 लोगों के डूबने की घटना हुई, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ ने बचा लिया।
हरिद्वार में कांगड़ी घाट पर रोहित निवासी जींद हरियाणा की डूबने से मौत हो गई। शव बरामद हो गया है। जल पुलिस ने 1- विकास पुत्र अजीत निवासी हरियाणा, 2- सुमित पुत्र जगदीश निवासी जींद हरियाणा , 3- प्रवीण पुत्र जगवीर निवासी उपरोक्त, 4- अंकित पुत्र राजेन्द्र निवासी रसूलपुर हरिद्वार, 5- अजय पुत्र विनोद निवासी ज्वालापुर, 6- बॉबी कश्यप पुत्र स्वर्गीय रमेश कश्यप निवासी लाल मन्दिर ज्वालापुर को डूबने से बचा लिया।

ऋषिकेश के थाना मुनिकिरेती क्षेत्र में नीम बीच के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है। जबकि ओशो आश्रम के पास राफ्टिंग के दौरान भी एक युवक डूब गया। एसडीआरएफ दोनों डूबे युवकों की तलाश में रेस्क्यू में जुटी है। SDRF टीम को घटनास्थल पर जानकारी मिली कि दिनांक 07 अप्रैल 2023 को अमरजीत पुत्र जसवीर सिंह निवासी प्लॉट नंबर 37 सरिता विहार पॉकेट-K जसोला नई दिल्ली उम्र 27 वर्ष जो एजेंट के रूप में कार्य करता है तथा दिनांक 05 अप्रैल 2023 से होटल Aloha on The Ganges में अपने अन्य साथियों के साथ रुका था। पांडव पत्थर नीम बीच के पास गंगा नदी में अपने अन्य साथियों के साथ आया था, की अचानक एक साथी नाम मनोज कुमार पुत्र सोनपाल निवासी जसराना हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष के साथ नहाते समय गंगा की तेज धार में आकर बहने लगा तभी जल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ मनोज कुमार का रेस्क्यू कर गंगा नदी से बचा लिया परन्तु अमरजीत गंगा नदी में डूब गया है । SDRF टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग कि जा रही है ।
मृतक व्यक्ति का नाम :-  अमरजीत उम्र – 27 पुत्र श्री जसवीर सिंह। निवासी :-  प्लॉट नंबर 37 सरिता विहार पॉकेट-K जसोला नई दिल्ली।
वहीं ओशो आश्रम, ऋषिकेश के पास राफ्टिंग के दौरान एक युवक डूब गया। DDMO हरिद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ओशो आश्रम के पास राफ्टिंग के दौरान एक युवक नदी में डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा HC ओमप्रकाश के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
उक्त व्यक्ति केन्द्रीय विद्यालय, जयपुर में कार्यरत है जो राजस्थान से अपनी 07 सदस्यीय टीम के साथ राफ्टिंग करने ऋषिकेश आये हुये थे और राफ्टिंग के दौरान अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। लापता व्यक्ति का विवरण:- हरीश कुमार मीना, पुत्र श्री रतन लाल मीना, निवासी- बेनार, जयपुर, राजस्थान।

ऋषिकेश और हरिद्वार में 9 लोग डूबे, 3 लापता, एक शव मिला, 6 को बचाया
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›