Report by : CWN Desk
Published at :

हल्द्वानी- काफल ट्री फाउंडेशन द्वारा रमोलिया हाउस, कालाढूंगी चौराहा, हल्द्वानी में 31 मार्च से 4 दिन की पेंटिंग एग्जिबिशन ‘कलर्स ऑफ होप’ का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस चित्रकला प्रदर्शनी में अल्मोड़ा और नैनीताल के 10 फाइन आर्ट आर्टिस्टों की पेंटिंग्स प्रदर्शन के लिए रखी गयी हैं. 3 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हेमलता कबडवाल ‘हिमानी,’ विशाल चन्द्रा, भावना जोशी, बबीता काण्डपाल, पंकज पाल, पारुल बिष्ट, योगेश सिंह भंडारी, दिव्या जोशी, प्रियंका आगरकोटी, कशिश कुंजवाल की पेंटिंग्स प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›