Report by : CWN Desk
Published at :
भाजपा नेता ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं खुलासा

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में मल्लीताल के रिंक हॉल क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। रविवार दोपहर लगभग एक बजे नाविकों ने नैनीझील में शव को, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अमूमन भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में शव की सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सूचना मिलने के बाद यहां मल्लीताल कोतवाली से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। झील में उतराता शव गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहा है। युवक ने हुड वाली स्वेट शर्ट पहनी है। शव झील में सीधी पोजिशन में है जबकि आमतौर पर शव लेटी स्थिति में रहता है। शव काफी देर झील में खुली स्थिति में रहने के बाद जेटी के नीचे घुस गया। पुलिस अब शव को निकालने के प्रयत्न कर रही है। इसके बाद शव कि पहचान कर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›