Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में हार्डवेयर दुकान और दो मंजिले में स्पोर्ट्स शोरूम में लगी आगएक करोड़ से अधिक का आग शार्ट सर्किट से लगी आग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सुबह तड़के हार्डवेयर दुकान व उसके ऊपर दो मंजिले में बने स्पोर्ट्स शोरूम में आग लगने से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। आग शार्ट सर्किट लगी है। दमकल विभाग ने 100 लीटर फोम और तीन गाड़ी पानी की से आग बुझाई।
छड़ायल नयाबाद स्थित गोकुलधाम कालोनी से सामने हार्डवेयर का शोरूम है। दूसरी मंजिल में स्पोर्ट्स की दुकान है। शनिवार की तड़के दो बजे दोनों दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना दुकान स्वामियों व दमकल विभाग को दी। अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग भयावह होने पर दो अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया। एक फोम वाहन भी पहुंचा। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। हार्डवेयर की दुकान में आग में कीमती उपकरण और स्पोर्ट्स की दुकान में खेल का सामान जलकर नष्ट हो गया। एफएसओ के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। हार्डवेयर की दुकान से आग फैली। नुकसान का सटीक आंकलन का काम चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement