Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

विकासनगर में किसान से पांच लाख रुपये लूटने वाले आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार, अभी एक है फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पकड़ा गया आरोपी अमित कुमार मुरादाबाद के धातु गैंग का है हिस्ट्रीशीटर 
देहरादून। विकासनगर के हरबर्टपुर में किसान से पांच लाख रुपये लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी अमित कुमार मुरादाबाद के धातु गैंग के हिस्ट्रीशीटर है।
देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पिछले माह 23 मई को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने जाटों वाला सहसपुर निवासी शेरदीन से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वह मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
अमित कुमार मुरादाबाद के आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी अविनाश उर्फ मोहित अभी फरार चल रहा है। उसकी भी तलाश में पुलिस जुट गई है। हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार दिल्ली से मुरादाबाद निकलने की पूरी तैयारी में थे, लेकिन तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement