Connect with us

हल्द्वानी

यदि आप भी चलाते हैं Airtel या Jio का सिम तो इस रिचार्ज प्लान से हर महीने की टेंशन से हो जाएं मुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यदि आप भी Airtel या Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं तो ये रिचार्ज प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 90 दिन की लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान लेकर हर महीने की टेंशन मुक्त हो जाएं।
Airtel के 90 दिनों के प्लान की बात करें तो एयरटेल के पास 779 रुपये का एक प्लान है। इस प्लान में कुल 90 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी शामिल रहती है। Airtel के इस 779 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.5GB हाई-स्पीड डाटा भी मिलता है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाएगी। एयरटेल के इस प्लान में रोज 100SMS भी मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है। इसके अलावा Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।
Jio की बात करें तो जियो का 90 दिनों वाला प्लान एयरटेल के मुकाबले सस्ता है। Jio के 90 दिन वाले प्लान की कीमत 749 रुपये है और इसमें एयरटेल के मुकाबले डाटा भी अधिक मिलता है। Jio के 749 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों तक हर रोज 2 जीबी डाटा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100SMS भी मिलते हैं। जियो के इस प्लान में जियो के सभी एप्स का भी एक्सेस मिलता है।

Select Language

Advertisement