Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जागेश्वर धाम तथा प्राचीन कटारमल सूर्य मंदिर में होगा योग का राज्य स्तर का कार्यक्रम

मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर बताई कार्यक्रम की तैयारियां

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर जनपद में जागेश्वर धाम तथा प्राचीन कटारमल सूर्य मंदिर में योग का राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सामूहिक योग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़े आयोजन का उद्देश्य जनपद के प्रसिद्ध धामों का प्रचार करना तथा प्राचीन भारतीय योग परंपरा को देश विदेश पहुंचना है। जिससे अधिक से अधिक योग परंपरा से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ ले सकें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›