Report by : कालू वर्मा
Published at :
कांवड़ की चाक चौबंद व्यवस्था में घिरा शराब तस्कर, कार छोड़ कर हुआ फरार
कांवड़ की चाक चौबंद व्यवस्था में घिरा शराब तस्कर, कार छोड़ कर हुआ फरार

16 पेटी देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता
हरिद्वार।
थाना कनखल पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सहगल पेट्रोल पंप के पास से एक स्विफ्ट कार पकड़ी जिसका चालक फरार हो गया। 
कार की तलाशी लेने पर कार से 16 पेटी देशी शराब बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई।
बरामदगी
१- 16 पेटी देशी शराब
२- तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
पुलिस टीम
SI कमलकांत रतूड़ी
हेड कांस्टेबल नितिन ठाकुर
हेड कांस्टेबल सूरजपाल
कांस्टेबल महावीर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›