Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर भटके 4 श्रद्धालु एसडीआरएफ ने किए सकुशल रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। 17 जुलाई 2023 को देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से आगे पैदल मार्ग द्वारा जाते हुए 04 श्रद्धालु शाकुंभरी देवी मंदिर के पास रास्ता भटक गए है। उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल उक्त श्रद्धालुओं को ढूढने के लिए HC महेश चंद के नेतृत्व में रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अनैतिक भडकाऊ सामाग्री का प्रसारण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : जिलाधिकारी

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा श्रद्धालुओं की आखिरी लोकेशन के अनुसार देर रात्रि सर्चिंग अभियान चलाते हुए त्रिजुगीनारायण से आगे शाकुंभरी देवी मंदिर के पास चारों श्रद्धालुओं को सकुशल खोज निकालकर सोनप्रयाग वापस लाया गया। उक्त श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि वे लोग पैदल पौराणिक मार्ग से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे परन्तु अंधेरा व जंगल होने के कारण रास्ता भटक गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' स्कैम का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

श्रद्धालुओं का विवरण:-
1- सूरज, उम्र-२४ वर्ष, निवासी- दिल्ली
2- आकाश, उम्र-२३ वर्ष, निवासी -दिल्ली।
3- ऋतिक, उम्र-२१ वर्ष, निवासी -दिल्ली।
4- दीप, उम्र -१५ वर्ष, निवासी – दिल्ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement