Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून-रायपुर क्षेत्र में नाले में बहा युवक, लापता हुआ
देहरादून-रायपुर क्षेत्र में नाले में बहा युवक, लापता हुआ

देहरादून। 25 जुलाई 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शांति विहार में एक युवक नाले को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से HC रवि चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उफनते नाले के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा है। लापता युवक का विवरण:- रोहित गोयल उम्र- 32 वर्ष, निवासी- रायपुर, देहरादून।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›