Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश शिवपुरी में बरसाती नाले में बहा युवक, शव बरामद
ऋषिकेश शिवपुरी में बरसाती नाले में बहा युवक, शव बरामद

ऋषिकेश। विगत रात्रि अतिवृष्टि से शिवपुरी में बरसाती नाले के उफान पर आने से चपेट में आये एक युवक के लापता होने की घटना पर SDRF टीम द्वारा रात्रि में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक ब्लू हेवन किचन में काम कर रहा था, इसी दौरान बरसाती नाले के उफान में आने पर गदेरे में बह गया।
आज प्रातः पुनः SI सचिन रावत के हमराह SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्च करते हुए उक्त युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:-  गौतम पुत्र श्री बलबीर सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी- ग्राम बदल, शिवपुरी, नरेंद्रनगर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›