Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश। आज दिनाँक 12 अगस्त 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चीला पावर हाउस में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम ASI महावीर सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ उक्त अज्ञात शव को चीला पावर हाउस से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त शव 5 से 7 दिन पुराना व उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त संबंधी कार्यवाही की जा रही है।