Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में सिमली सलेश्वर मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरी

कार में चालक समेत 3 लोग सवार, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
चमोली
। 31 अक्टूबर 2023 की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सिमली- सलेश्वर मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन स्विफ्ट डीजायर (UK 11 TA 3050), जिसमें 03 लोग सवार थे जो सिमली से ग्राम सिमलट की ओर जा रहा था और अचानक रास्ते मे अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 02 घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
1-संतोष चौहान पुत्र प्रेम सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट कनोठ, थाना कर्णप्रयाग चमोली।
2-आशीष कंडवाल पुत्र चक्रधर कंडवाल, उम्र 42, निवासी ग्राम सिमलट, पोस्ट कनोठ, कर्णप्रयाग चमोली।
मृतक का विवरण:-
1. सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमलाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिमलट पोस्ट कनोठ थाना कर्णप्रयाग चमोली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›