Connect with us

नई दिल्ली

अपने पति के लिए क्यों ढूंढनी पड़ रही इस महिला को एक नहीं बल्कि 3 गर्ल फ्रेंड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हर गर्ल फ्रेंंड के लिए 32 हजार रुपये तनख्वाह का ऑफर भी, लेकिन शर्त…
नई दिल्ली। सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन एक पत्नी की ओर से पति के लिए
गर्ल फ्रेंड ढूंढने का विज्ञापन से हर कोई हैरान है। गर्ल फ्रेंड भी एक नहीं बल्कि 3 ढूंढी जा रही हैं। पत्नी की ओर से पति की प्रत्येक गर्ल फ्रेंड को 32 हजार रुपये महीना तनख्वाह भी दी जाएगी। खाना भी फ्री होगा। शर्त एक ही है रिलेशन में आने से पहले गर्ल फ्रेंड का एचआईवी जांच की जाएगी।
44 साल की थाई महिला पत्थीमा ने विज्ञापन जारी किया है। जिसमें कहा है कि उसे 30 से 35 साल की तीन युवतियों की जरूरत है, जो उनके पति को खुश रख सके। उसके काम में भी हाथ बंटा सके। बच्चों और घर की देखभाल कर सके। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पत्थीमा ने वीडियो भी जारी किया है। थाई सोशल मीडिया पर वायरल में पत्थीमा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
जिसमें पत्थीमा ने कहा कि गर्ल फ्रेंड बनने के लिए हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री जरूरी है। पत्थीमा ने कहा कि वह डिप्रेशन से जूझ रही है। पति को खुश नहीं रख पा रही है। पत्थीमा ने कहा कि वह गर्ल फ्रेंड से नहीं झगड़ेगी। सभी साथ रहेंगे।
साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे। पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके गर्ल फ्रेंड के साथ सोना या रहना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पत्थीमा का लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट बताया है। जबकि कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजन के लिए बनाया वीडियो बता रहे
हैं। लेकिन पत्थीमा का वीडियो खूब चर्चाओं में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement