Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नौवीं कक्षा की छात्रा ने कम नंबर आने पर फांसी लगाकर जान दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। परीक्षाफल मिलने के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव दरवाजे के पास ग्रिल पर लटका मिला। स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
काठगोदाम क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड हैं। पुलिस के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी शगुन कक्षा नौवीं की छात्रा थी। शनिवार को उसका परीक्षाफल घोषित हुआ था। कुछ विषय में ग्रेड कम थे। दिन में रघुनंदन बेटी के साथ रिजल्ट और 10वीं का कोर्स लेकर वापस घर लौटे थे।
ग्रेड कम होने पर उन्होंने बेटी से पढ़ाई में मेहनत करने को कहा। इसके बाद शनिवार को रात्रि ड्यूटी के लिए चले गए। रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि शगुन ने फांसी लगा ली है। आननफानन में घर पहुंचे। बेटी दरवाजे के ऊपर ग्रिल से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। उसे बेस अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement