Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: देहरादून पुलिस ने देर रात रायवाला लालतप्पड़ के बीच चेकिंग के दौरान एक गौतस्कर को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार बदमाश शहनवाज उर्फ सोनी को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  18-19 जून को उत्तराखंड में बारिश, अंधड़ का अलर्ट, 17 को हल्की बारिश की सम्भवना


बदमाश शहनवाज निवासी सहारनपुर के खिलाफ सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट समेत गौहत्या और गौकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पत्रकार से मारपीट मामले में एसओजी भंग, दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी हटाया जाएगा


इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Select Language

Advertisement