Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में कारोबारी का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप

हल्द्वानी। वनभूलपुरा निवासी एक कारोबारी का बंद कमरे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कारोबारी के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
पुलिस के मुताबिक जवाहरनगर वनभूलपुरा निवासी 39 वर्षीय पंकज यादव पुत्र छोटे लाल होर्डिंग फ्लेक्स के कारोबारी थे। उनकी वनभूलपुरा में दुकान है। सोमवार को पंकज काम के सिलसिले से बाहर रहे। वह देर शाम अपने घर पहुंचे थे। रात को खाना खाने के बाद पंकज अपने कमरे में सोने चले गए। लेकिन सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो मां चाय लेकर कमरे की ओर गई। लेकिन काफी शोर करने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो पंकज फंदे से लटका हुआ था। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रमुख बिंदु:

  • मृतक: पंकज यादव (39 वर्ष)
  • निवासी: जवाहरनगर, वनभूलपुरा, हल्द्वानी
  • व्यवसाय: होर्डिंग फ्लेक्स कारोबारी
  • मृत्यु का कारण: आत्महत्या (जांच जारी)
  • घटना का दिन: सोमवार
  • स्थान: घर का कमरा
  • जांच एजेंसी: पुलिस (एसओ नीरज भाकुनी)
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›