Connect with us

उत्तराखण्ड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेला तोलिया समेत कई दिग्गज हारे, तो कुछ नए चेहरे राजनीति में उतरे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक समीकरणों को बदल कर रख दिया। कई दिग्गज नेता हार गए, तो वहीं कुछ राजनीतिक परिवारों के नए चेहरे पहली बार जनप्रतिनिधि बनकर सामने आए। नैनीताल जिले में भाजपा की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को करारी शिकस्त मिली। उन्हें डॉ. छवि कांडपाल ने हराकर चौंका दिया।
राज्यभर में जिला पंचायत, बीडीसी और ग्राम प्रधान समेत कुल 10831 पदों पर चुनाव हुए, जिनमें से 9289 से अधिक सीटों के नतीजे देर रात तक घोषित किए गए। देहरादून जिले से कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रख दिया।
वहीं कई सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेताओं के परिजन भी चुनाव में विजयी रहे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के भाई की पत्नी मीनाक्षी ने अल्मोड़ा की सुनाडी बीडीसी सीट से जीत दर्ज की। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका भड़कटिया ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के पुत्र शंकर चिलनिया और उनकी बहू ने भी बीडीसी सीट से बाजी मारी। रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता और बागेश्वर के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया की पत्नी नीमा गड़िया भी चुनाव जीतकर पंचायत प्रतिनिधि बनीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement