Connect with us

नई दिल्ली

वड़ा पाव गर्ल का सनसनीखेज खुलासा: बिजनेसमैन ने एक रात के लिए दिया 50 लाख और रिजॉर्ट का ऑफर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वड़ा पाव गर्ल फेम चंद्रिका दीक्षित ने कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज के ऑफर पर बड़ा खुलासा किया है। एक बिजनेसमैन ने उन्हें 50 लाख रुपये का ऑफर दिया था। पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्ली। अपनी विवादित कार्यशैली और सोशल मीडिया वीडियो के कारण सुर्खियों में रहने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनका वड़ा पाव नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए सनसनीखेज खुलासे हैं। चंद्रिका ने दावा किया है कि उन्हें एक बिजनेसमैन की ओर से ‘कॉम्प्रोमाइज’ करने के बदले 50 लाख रुपये और एक रिजॉर्ट तक का ऑफर दिया गया था।
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई काले पन्ने खोले। जब उनसे उनके पुराने दावों और 50 लाख रुपये के ऑफर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एक नामी बिजनेसमैन ने उन्हें मेल के जरिए यह ऑफर दिया था। चंद्रिका के अनुसार, उस व्यक्ति ने कहा था कि “कंडीशन और सिचुएशन आपकी, लेकिन जगह मेरी होगी।” इसके बदले में उसने भारी भरकम रकम देने की बात कही थी।
इतना ही नहीं, चंद्रिका दीक्षित ने मनोरंजन जगत के कुछ प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स पर भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि काम के बदले उन्हें समझौते करने के ऑफर दिए गए। चंद्रिका ने इंटरव्यू के दौरान यहाँ तक कह दिया कि वह जरूरत पड़ने पर उन ईमेल्स के स्क्रीनशॉट भी दिखा सकती हैं। इन खुलासों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोग इस ‘कास्टिंग काउच’ की घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चंद्रिका इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति युगम पर बेवफाई के आरोप लगाए थे और अब दोनों अलग हो चुके हैं। पति-पत्नी के बीच जारी इस जुबानी जंग और ‘तू-तू मैं-मैं’ के बीच आए इस नए खुलासे ने चंद्रिका को फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। फिलहाल, इस मामले में किसी बड़े नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके दावों ने इंडस्ट्री के भीतर खलबली मचा दी है।

Select Language

Advertisement