Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज बंद रहेंगे 800 से ज्यादा मेडिकल स्टोर, दवाइयों के लिए मचेगा हाहाकार!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज हल्द्वानी और पूरे नैनीताल जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। जानिए कहां मिलेंगी जरूरी दवाएं।

हल्द्वानी: ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में आज हल्द्वानी सहित पूरे जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। दवा कारोबारियों के इस देशव्यापी और प्रदेशव्यापी आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हल्द्वानी ने भी अपना पूरा समर्थन दिया है। इस हड़ताल के कारण आज आम जनता और मरीजों को दवाइयों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर यह कदम उठाया गया है। उनके मुताबिक, ऑनलाइन दवा बिक्री से न केवल छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर मालिकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, बल्कि इससे दवाओं के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ गया है। आज के इस बंद के दौरान अकेले हल्द्वानी में करीब 800 और पूरे नैनीताल जिले में लगभग 1400 मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहेंगे।
हालांकि, प्रशासन और एसोसिएशन ने गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए आपातकालीन व्यवस्था की है। हड़ताल के दौरान केवल बड़े अस्पतालों के भीतर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर से ही जीवनरक्षक और जरूरी दवाएं मिल सकेंगी। एसोसिएशन द्वारा इस बंद की लिखित जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के माध्यम से पहले ही सौंप दी गई थी ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।
दूसरी ओर, दवा कारोबारियों का एक धड़ा इस 20 मई के बंद के विरोध में भी खड़ा नजर आ रहा है। एसोसिएशन से जुड़े बाबा मेडिकोज के डॉ. बसंत और लक्ष्मी मेडिकोज के बसंत पाठक का कहना है कि वे बंद के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि व्यापारियों की मांगें पहले ही सरकार तक पहुंचाई जा चुकी हैं। बहरहाल, इस फूट के बावजूद आज शहर के अधिकांश हिस्सों में केमिस्ट प्रतिष्ठानों पर ताले लटके हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement