Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में हिस्ट्रीशीटर चेन स्नैचर गिरफ्तार तमंचा और बाइक बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। महिलाओं से चेन झपटकर भागने वाला बरेली का शातिर हिस्ट्रीशीटर आकाश गौतम गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पहले लग चुकी है गोली।

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले एक बेहद शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हाल ही में छीनी गई सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट की एक हाईस्पीड अपाचे मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह त्वरित कार्रवाई की है।
यह मामला भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र का है, जहां बीते 8 मई 2026 को एक बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। इस संबंध में पीड़िता नीता शाह की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया।
पुलिस टीम ने घटना के खुलासे के लिए इलाके के दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। कड़े प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार गौतम को 19 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय यह आरोपी मूल रूप से सीबीगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। आरोपी आकाश कुमार गौतम सीबीगंज थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ यूपी, उत्तराखंड और गुजरात में लूट, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के 10 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इतना खतरनाक है कि पूर्व में गुजरात और रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लग चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत: टांडा जंगल से मिला शव, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Select Language

Advertisement