Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी सड़क हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने रोडवेज चालक को कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गौलापार में ड्यूटी से लौट रहे काठगोदाम डिपो के रोडवेज चालक को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला। अस्पताल ले जाते समय मौत। चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद पैदल घर लौट रहे उत्तराखंड रोडवेज के एक चालक को तेज रफ्तार कैंटर ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना में शामिल कैंटर को सीज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल वर्तमान में हल्द्वानी के गौलापार स्थित पश्चिमी खेड़ा में रह रहे थे। अजय कुंजवाल रोडवेज के काठगोदाम डिपो में आश्रित कोटे से बतौर चालक कार्यरत थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद पैदल ही घर की तरफ लौट रहे थे।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बिष्ट ने बताया कि अजय जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, तभी चोरगलिया की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सड़क पर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बिष्ट तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लहूलुहान स्थिति में अजय को वाहन में डाला और अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन बदकिस्मती से अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। काठगोदाम थाना प्रभारी (SHO) जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement