Connect with us

देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सीएम उद्यमशाला चौपाल’ का किया शुभारंभ, दिए बड़े निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। 13 हजार से अधिक उद्यमियों को मिला सहयोग, जानें पूरी खबर।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल–2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की लखपति दीदियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि देहरादून के आईटी पार्क स्थित ’13 गांव’ परिसर में प्रदेश के सभी जनपदों के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के उत्पादों की बिक्री के लिए एक भव्य राज्य स्तरीय विपणन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा और सीधा बाजार मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक राज्य में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को direct सपोर्ट दिया जा चुका है। इसके साथ ही 8 हजार से ज्यादा महिला उद्यमियों को रोजगार और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ा गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं, जिनमें से 3 लाख से अधिक बहनें लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के विजन को रेखांकित करते हुए सीएम ने कहा कि पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ अंब्रेला ब्रांड तैयार किया गया है। सरकार का मुख्य ध्येय गांवों से पलायन रोकना और स्थानीय संसाधनों के जरिए युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

Select Language

Advertisement