Connect with us

हरिद्वार

मंगलौर में पिता ने शक के चलते की 13 वर्षीय बेटी की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के मंगलौर में पिता ने दोस्त से बात करने के शक में 13 साल की बेटी की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका। पुलिस ने पिता और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने किसी दोस्त से बात करने के शक में अपनी ही 13 वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने साथी की मदद से शव को गंगनहर में बहा दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 21 अगस्त को किशोरी की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मां ने आरोप लगाया कि उसका पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसका साथी आशीष उर्फ धोल्ला बेटी को घर से ले गए हैं और वापस नहीं लाए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने संदिग्ध पिता और उसके साथी की गतिविधियों पर नजर रखी और सुराग जुटाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी पिता धनेश्वर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि बेटी के किसी से बातचीत करने के शक में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
आरोपी ने कबूला कि बार-बार समझाने के बाद भी जब बेटी नहीं मानी, तो उसने साथी आशीष के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। गला दबाकर हत्या करने के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गंगनहर में किशोरी के शव की तलाश कर रही है।

Select Language

Advertisement