Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी डकैती कांड: नैनीताल पुलिस ने दो और हथियारबंद बदमाश दबोचे, नकदी और वरना कार बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हुई 8 लाख की डकैती मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता। दो और आरोपी तमंचे, कार और 1.40 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार।

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में बीते दिनों हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 10 हथियारबंद बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से ₹1.40 लाख की नकदी बरामद की है।
50 पुलिसकर्मियों की टीम ने सुलझाई डकैती की गुत्थी 19 अगस्त को डायल 112 पर गोरापड़ाव निवासी नारायण दास के घर 10-12 हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने 50 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर सघन जांच अभियान चलाते हुए मामले का राजफाश किया।
पहले छह आरोपी जा चुके जेल, अब दो और दबोचे गए पुलिस के अनुसार मामले में यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 27 अगस्त को पुलिस टीम ने पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने डकैती की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
अवैध हथियार और नकदी बरामद, एसएसपी ने दी इनाम की घोषणा गिरफ्तार अभियुक्त साहब सिंह के पास से ₹89,700 व वरना कार तथा गुरवंत सिंह के पास से ₹50,300 और तमंचे बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम की इस तत्परता और सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement