Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश के एक होटल में आठवीं की छात्रा को झांसे में लेकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ऋषिकेश। एक होटल में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से नाबालिग छात्रा को अपने झांसे में लिया था। इसके बाद उसने छात्रा को मिलने के लिए ऋषिकेश स्थित एक होटल में बुलाया।
होटल के कमरे में आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस अब एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही होटल के एंट्री रजिस्टर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने होटल के कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट के अनुसार, होटल संचालक से भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कमरे की बुकिंग के समय सही पहचान पत्र जमा कराया था या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल में रचा षड्यंत्र

Select Language

Advertisement