Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 265 ग्राम हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून एसटीएफ और एएनटीएफ ने क्लेमनटाउन क्षेत्र में 265 ग्राम हेरोइन के साथ 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र से तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 265 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो कैम्पर वाहन बरामद किया है।
बरामद की गई हेरोइन वाणिज्यिक (कमर्शियल) मात्रा की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नावेद अली, साहिब अली और मुकर्रम मलिक के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी जनपद हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र स्थित हकीमपुर तुर्रा के निवासी हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के छात्रों को निशाना बनाकर हेरोइन की सप्लाई करते थे। इससे पूर्व भी वे देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर, क्लेमनटाउन और ऋषिकेश के विभिन्न इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement