Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। डीजीपी अशोक कुमार शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। डीजीपी ने हल्द्वानी कोतवाली कोतवाली का निरीक्षण किया। डीजीपी अशोक कुमार ने मालखाने, मेस, और असलहे के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया।
कोतवाली में आगंतुकों और महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क की डीजीपी ने तारीफ की। कोतवाली परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को देख डीजीपी बेहद संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया गया, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर मिली है, साथ ही एनबीडब्ल्यू करने और कुर्की के मामलों में कमी देखी गई, जिनके ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।