Report by : Paras Bisht
Published at :
108 क्विंटल पर वाहनों की निकासी कराई जाए

गौला खनन संघर्ष समिति की डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक

हल्द्वानी। गौला खनन संघर्ष समिति की डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गौला खनन संघर्ष समिति और डंपर एसोसिएशन मौजूद रहे।
गौला खनन संघर्ष समिति अध्यक्ष पम्मी सैफी ने मीटिंग में कहा कि हमारी कई मांगे मानी जा चुकी है। पर अब समय नही है इसलिए पहले की भांति 108 क्विंटल पर निकासी बंद है जो की कानून के दायरे में है, उसी पर चलना चाहिए। वरना वाहन स्वामी वाहन रिलीज नही कराएंगे। डीएम से आग्रह किया की जल्दी से जल्दी 108 क्विंटल शासन से कराया जाए। डीएम ने कहा कि शासन के अवगत कराया जाएगा।डंपर एसोसिएशन ने के अध्यक्ष मनोज मठपाल ने कहा कि लीज एक्सटेंशन क्लियर की जाए। अरशद अयूब ने कहा कि उचित भाड़ा तय किया जाए, तभी से स्वामी गाडियां निकालेंगे। बैठक में एडीएम, एसडीएम, आरटीओ, डीएलएम गौला, संघर्ष समिति  अध्यक्ष पम्मी सैफी, मनोज मठपाल, अरशद अयूब इंदर सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, रविंद्र जग्गी, इंदर नयाल, हरीश चौबे, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

108 क्विंटल पर वाहनों की निकासी कराई जाए
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›