Connect with us

नैनीताल

पर्यटक दिल खोलकर आएं उत्तराखंड, यहां सुरक्षित हैं: भट्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केन्द्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट ने भीमताल के सिडकुल स्थित फ्लोर मिल का किया उद्घाटन

(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड के भीमताल में आज केन्द्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भटट ने प्रदेश में बड़े भूकंप की चेतावनी से पर्यटन प्रभावित होने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन दिल खोलकर यहां आएं क्योंकि वो यहां सुरक्षित हैं। मंत्री ने भीमताल के सिडकुल स्थित फ्लोर मिल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मोटे अनाज पर जोर दिया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी को लेकर यहां पर मोटे अनाज से जुड़ी चीजों का उत्पादन होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज दोपहर भीमताल में मोटे अनाज से जुड़ी एक फैक्ट्री का उद्घाटन किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा कि जिन उद्योगपतियों को यहां पर उद्योग के लिए जमीन दी गई है, अगर वह कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनको नोटिस देकर उस लीज को खारिज किया जाएगा। ताकि जो चलाने योग्य लोग हैं उनको वह जमीन दी जाए। उन्होंने भूकंप आने की संभावना से पर्यटन पर विपरीत प्रभाव संबंधी प्रश्न कजवाब देते हुए कहा कि भूकंप की दृष्टि से सभी को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र में सब ठीक-ठाक है। पर्यटक यहां आराम से आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी वादों के साथ मैदान में उतरी जनता कैबिनेट पार्टी की प्रत्याशी भावना पांडे
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement