Report by : CWN Desk
Published at :
इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी 12 वर्षीय बच्ची की हालत, हुई मौत

शरीर पर फोड़े होने पर बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर गए थे परिजन
देहरादून। चमन विहार में चिकित्सक के पास इलाज करवाने के लिए लाई गई एक 12 वर्षीय बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। बच्ची के परिवारजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं।
पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार ने बताया कि चमन विहार निवासी तानिया के शरीर पर फोड़े हो रहे थे। इलाज के लिए वह चमन विहार स्थित ही एक चिकित्सक के पास लेकर आए। चिकित्सक ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया तो बच्ची की तबीयत खराब होने लगी। उसे उल्टियां शुरू हुई तो स्वजन उसे घर लेकर आ गए।
धीरे-धीरे बच्ची की हालत ज्यादा खराब हो गई, तो उसे दूसरे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने तत्काल दून अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। स्वजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण बच्ची की मौत हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्वजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को खुद को आयुर्वेदिक चिकित्सक बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›