Connect with us

उत्तर प्रदेश

झोपड़ी में लगी आग, दंपती व तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कानपुर की घटना, 5 लोगों की मौत से हड़कंप, नवजात बेटी और मां झुलसी, आग लगने का कारण नहीं चला पता

कानपुर। रूरा के हारामऊ में एक झोपड़ी में आग लगने से दंपती व तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। नवजात बेटी को लेकर भागने के दौरान मां झुलस गई। वहीं चीखपुकार मची तो पड़ोसी जुटे, पुलिस भी पहुंची और आग बुझाई गई पर पहले ही पांचों की मौत हो चुकी थी।
हारामऊ गांव के 32 वर्षीय किसान सतीश नायक, उनकी पत्नी 26 वर्षीय काजल बच्चों आठ वर्षीय संदीप, पांच वर्षीय गुड़िया व चार वर्षीय सनी शनिवार रात घर में सोये थे। देर रात झोपड़ी में आग लग गई। इससे किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला व जलकर मौत हो गई। वहीं झोपड़ी के पिछले हिस्से में सतीश की बहन नीतू अपने एक दिन के नवजात पुत्र संग थी। सतीश की मां रेशम बेटी व नवजात को लेकर भागी तो वह झुलस गई। उन्हें अस्पताल भेजा गया। डीएम नेहा घटना स्थल पहुंची और जानकारी ली। एसपी ने बताया की जांच के बाद कारण पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  27 नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement