Connect with us

उधमसिंह नगर

हाथ पर पेन से लिखा सुसाइड नोट और छत से कूद गई महिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर की घटना, छत पर जाकर दरवाजे पर लगाई कुंडी

रूद्रपुर। एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने हाथ पर पेन से मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम भी लिखा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतका के हाथ में पेन से लिखा हुआ एक नोट भी बरामद हुआ है। महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुरालियों को बताया है। मूल रूप से नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह, अपनी पत्नी माधुरी सिंह और बेटे के साथ, रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के मेट्रोपोलिस सोसाइटी में किराए पर रहते थे। बताया गया है कि उनकी पत्नी माधुरी घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर गई थी। थोड़ी देर बाद वह बेसुध हालत में सड़क पर पड़ी हुई मिली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में माधुरी के बेटे ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला के हाथ में मिले नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

Select Language

Advertisement