Connect with us

राजनीति

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर,कल पहुचेंगे हल्द्वानी : महेंद्र नागर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- उत्तराखंड पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया की अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान अपने शिष्टमंडल के साथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं जिसके प्रथम चरण मे उनके द्वारा 19/05/2023 को देहरादून बिज़ापुर गेस्ट हाउस मे परिषद की एक महत्त्पूर्ण बैठक मे भाग लिया गया,नागर ने बताया की कल 20/05/2023 शनिवार परिषद का शिष्टमंडल हल्द्वानी पहुचेंगे तथा दो दिवशीय उत्तराखण्ड राज्य पंचायत परिषद, कुमायूं मण्डल की अहम बैठकों मे भाग लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अनिल शर्मा एवं मीडिया सलाहकार बद्री नाथ उत्तराखंड के दौरे पर है । इस अहम दौरे में कई बैठकें प्रस्तावित हैं । आज की बैठक बीजापुर स्टेट गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तराखंड सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी अपनें टीम के साथ उपस्थित हुए.
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया उत्तराखण्ड राज्य पंचायत परिषद के संगठन विस्तार एवं पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी तथा उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुन विस्तार किया जायेगा,
उन्होंने ने कहा की उत्तराखंड मे जल्द होने वाले पंचायत,नगर पालिका, नगर निगम चुनाव मे पंचायत परिषद की अहम भूमिका निभायेगी

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने व्यावसायिक अथवा घरेलू भवनों को ध्वस्त करने संबंधी याचिका में सरकार को निर्देश जारी किए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement