Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अल्मोड़ा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। धौलछीना थाना क्षेत्र के गांव पल्यूं का रहने वाला महेंद्र प्रसाद जैसलमेर के चांदन इलाके में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में प्रबंधक के रूप में कार्यरत था।

जांच अधिकारी विनोद मीणा के अनुसार, खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने 4 अगस्त को आरोपी को हिरासत में लिया था। बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में किन्नरों के लिए बधाई राशि तय: शादी में 5100 और जन्म पर 2100 रुपये नेग निर्धारित

आरोप है कि महेंद्र प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट से मिसाइल परीक्षण, तकनीकी गतिविधियों और वैज्ञानिकों व डीआरडीओ अधिकारियों की फायरिंग रेंज में आवाजाही से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की। वह वैज्ञानिक किस उद्देश्य से आ रहे हैं, यह विवरण भी पाक एजेंट को दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  यदि आपके पास भी हैं 2000 के नोट तो सबसे पहले करें ये काम

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितनी जानकारी साझा की और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

Select Language

Advertisement