Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

तीन बार “उदीयमान खिलाड़ी” चयनित होकर अंशु भट्ट ने रचा इतिहास, विज्ञान और संगीत में भी चमका प्रतिभा का सितारा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमतोली के छात्र अंशु भट्ट ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया है। अंशु ने लगातार तीसरी बार “माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को 1500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लीला धामी ने अंशु को सम्मानित किया और उसकी उपलब्धियों की सराहना की। विज्ञान शिक्षक डॉ. सीबी जोशी ने बताया कि अंशु ने 2024-25 में सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में “जलवायु परिवर्तन” विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। इसके अलावा जनपदीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जगद्गुरु रामभद्राचार्य के हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयों को गलत बताने से नया विवाद शुरू

माह मार्च में आयोजित “सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता के तहत स्टाल संयोजन प्रतियोगिता में भी अंशु ने पहला स्थान हासिल किया। संगीत क्षेत्र में भी उसकी प्रतिभा कम नहीं है। लोक वाद्य वादन प्रतियोगिता में हुड़का वादन में दूसरा स्थान प्राप्त कर उसने कला क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत साबित की।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस से गिरी हल्द्वानी की महिला, जवान ने बचाया, देखें वीडियो वायरल

अंशु भट्ट अपने गुरु डॉ. सीबी जोशी से संगीत की शिक्षा लेता है और अपने माता-पिता व शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय देता है। उसकी उपलब्धियों पर संकुल समन्वयक देवेंद्र कोहली, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरोज भट्ट समेत उषा भट्ट, प्रकाश राम, रेनू देवी, रजनी देवी और दामयंती देवी ने प्रसन्नता जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement