Report by : CWN Desk
Published at :
नशा तस्कर 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार, एसटीएफ ने तस्करी में कार भी सीज की

देहरादून। महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला  के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना कैंट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना कैंट क्षेत्रअंतर्गत, केनाल रोड के पास से  01 ड्रग्स तस्कर इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल  निवासी  सेलाकुई  उम्र 38 वर्ष  को  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे था, गिरफ्तार अभियुक्त  द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेटवार मोरी उत्तरकाशी से लेकर आया था। एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त  के विरुद्ध थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20C/29/60/27A KE अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया हे ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1.  इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी तिलवाड़ी सेलाकुई  उम्र 38 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
2 किलो अवैध चरस व  आई 10 कार संख्या UK07 DK 5306

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›